उर्सुलाइन कॉन्वेंट की छात्राओं ने मारी बाजी

परीक्षा में उर्सुलाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है.
खूटी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 10वीं का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया गया. परीक्षा में उर्सुलाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. स्कूल से 176 छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा लिखी थी. जिसमें से सभी छात्राएं उत्तीर्ण हुई. कुल 174 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से और दो छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी से सफलता हासिल की है. स्कूल की छात्राओं की सफलता पर प्रधानाध्यापिका सिस्टर मंजू और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी छात्राओं को बधाई दी. स्कूल में एसरांति होरो टॉपर बनी. उसे सबसे अधिक 491 अंक (98.20 प्रतिशत) अंक प्राप्त हुआ है. वहीं दूसरे स्थान पर रिया कुमारी और शिवानी कुमारी को 479 (95.80 प्रतिशत), तृतीय स्थान पर महक शरिया 478 (95.60 प्रतिशत), चतुर्थ स्थान पर कोमल कुमारी को 477 (95.40 प्रतिशत), पंचम स्थान पर अलिशा केसर और प्रिया मुंडू को 476 (95.20 प्रतिशत), छठवें स्थान पर प्रिया पाठक को 472 (94.40 प्रतिशत), सातवें स्थान पर मंतशा फिरदौस 469 (93.80 प्रतिशत), आठवें स्थान पर पूनम मुंडू को 468 (93.60 प्रतिशत), नौवें स्थान पर सुमन कुमारी को 466 (93.20 प्रतिशत) और दसवें स्थान पर सुसाना नाग को 463 (92.60 प्रतिशत) अंक हासिल हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




