मैट्रिक की परीक्षा में जयपाल सिंह स्कूल अलौंदी के दो विद्यार्थी टॉप टेन में

मैट्रिक की परीक्षा में जयपाल सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय अलौंदी का परीक्षाफल शानदार रहा.
खूंटी. मैट्रिक की परीक्षा में जयपाल सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय अलौंदी का परीक्षाफल शानदार रहा. ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय ने जिले भर में अपना परचम लहराया है. स्कूल के दो विद्यार्थी जिले के टॉप टेन में भी शामिल रहे. स्कूल से कुल 65 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसमें से 37 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से और 27 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुये. स्कूल के नावेद अंसारी ने 95.40 प्रतिशत लाकर जिले में पांचवें स्थान पर रहा. वहीं इसी स्कूल की शीतल कुमारी ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर नौवें स्थान पर रही. स्कूल की उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी है.
मॉडल स्कूल खूंटी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा
खूंटी. झारखंड अकादमिक परिषद रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में मॉडल स्कूल खूंटी के शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. विद्यालय से कुल 20 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. जिसमें सभी विद्यार्थी सफल रहे. 19 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से और एक विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ. रंजीत मुंडा ने सबसे अधिक 438 अंक (87.60 प्रतिशत) प्राप्त किया. दूसरे स्थान पर निखिल कुमार और सविता कुमारी ने 419 अंक (83.80 प्रतिशत) रहे. तृतीय स्थान पर मनोज धन ने 392 अंक (78.40 प्रतिशत) अंक प्राप्त किया. स्कूल की प्राचार्या सरिता किंडो, शिक्षक अशोक सिन्हा, एमडी अशरफ परवेज, लोकेश्वरी सिंह, रवि कच्छप, चंद्रभूषण पांडेय, काजल पांडेय, मीना कुमारी ने विद्यार्थियों को बधाई दी है.
शिक्षिका बनना चाहती है फिजा नाज
खूंटी के उर्सुलाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय की छात्रा फिजा नाज ने मैट्रिक की परीक्षा में 91.60 प्रतिशत अंक हासिल की है. वह आगे जाकर एक अच्छी शिक्षिका बनना चाहती है. उसके पिता जाउल आलम की खूंटी आजाद रोड में कपड़े की दुकान है. उसने बताया कि पढ़ाई में उसके माता-पिता और शिक्षकों ने काफी सहयोग किया. अब वह आगे चलकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहती है. तीन भाई-बहनों में वह सबसे बड़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




