खूंटी: सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jan 2024 5:32 AM
एंबुलेंस की मदद से चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी.
खूंटी : खूंटी-तोरपा रोड में अंगराबाड़ी के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, वहीं दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतकों में तोरपा निवासी बिशु साहू उर्फ रमाकांत साहू (20) व पालकोट निवासी दीपक हेमरोम शामिल हैं. दुर्घटना में पालकोट निवासी रोहित साहू व पुरुषोत्तम साहू दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. जानकारी के अनुसार चारों कार (जेएच-01डब्ल्यू-5642) से रांची से तोरपा की ओर जा रहे थे. इस क्रम में अंगराबाड़ी आम्रेश्वर धाम के समीप एक ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गयी, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गये. दुर्घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गये.
चारों कार के अंदर फंस गये थे. दुर्घटना की जानकारी मिलने पर तोरपा उप प्रमुख संतोष भारद्वाज, बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के सदस्य महेंद्र भगत, रंजीत लोहार सहित अन्य ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी.
Also Read: खूंटी में लेवी के लिए जलाए गए थे दो जेनरेटर, पीएलएफआई उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










