खूंटी: वज्रपात से 9 गाय-बैल और एक बकरी की मौत, दो किसानों को भारी नुकसान
पीड़ित किसान | Prabhat Khabar Network
खूंटी के बुरूहातू में वज्रपात की चपेट में आने से 9 गाय-बैल और एक बकरी की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिन्होंने सरकारी सहायता की मांग की है।
खूंटी. लांदूप पंचायत के बुरूहातू जोजो पीड़ी में गुरुवार को वज्रपात की चपेट में आने से बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हो गई. गुरुवार को बारिश के दौरान तेज वज्रपात हुआ. इसी दौरान खेत में चर रहे मवेशी इसकी चपेट में आ गए.
वज्रपात की घटना में गांव के बॉयर महतो और पोछा महतो के नौ गाय-बैल और एक बकरी की मौत हो गई. अचानक हुई इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. मवेशियों की मौत की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे.
घटना के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित किसानों को सरकारी सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग की है. पंचायत के मुखिया मंगा नाग ने मौके पर पहुंचकर किसानों से घटना की
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए