रनिया में कोयल नदी में मछली मारने गए युवक की वज्रपात से मौत, हाथ में फंसी थी जाल की रस्सी
f | Prabhat Khabar Network
झारखंड के रनिया में कोयल नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक की वज्रपात की चपेट में आने से दुखद मौत हो गई। घटना के वक्त युवक के हाथ में जाल की रस्सी फंसी थी, जो दिल दहला देने वाला मंजर पेश कर रहा था।
रनिया. थाना क्षेत्र के सोदे सरना टोली के समीप कोयल नदी में गुरुवार को मछली मारने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 35 वर्षीय धुना बंडिग की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक सोदे रायसोम टोला का रहनेवाला था. घटना दोपहर करीब एक बजे की बतायी जा रही है.
जानकारी के अनुसार, धुना बंडिग गुरुवार को अकेले जाल लेकर कोयल नदी में मछली मारने गया था. इसी दौरान अचानक तेज वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी.
हाथ में फंसी थी जाल की रस्सी
परिजन और ग्रामीण जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो धुना का शव नदी के पास पड़ा था. उसके हाथ में जाल की रस्सी फंसी हुई थी, जबकि जाल का कुछ हिस्सा पानी में पड़ा था. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और गांव में शोक का माहौल हो गया.
सूचना मिलने पर रनिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खूंटी भेज दिया.
मौसम खराब होने पर सतर्क रहने की अपील
घटना के बाद ग्रामीणों ने नदी और खुले स्थानों पर मछली पकड़ने अथवा अन्य काम करने के दौरान मौसम खराब होने पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए