गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा, भावपूर्ण विदाई

Updated:
विज्ञापन

विषर्जन में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घासीबारी गांव में इस वर्ष पहली बार स्थापित हुई गणेश प्रतिमा का तीन दिवसीय उत्सव के बाद गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से विसर्जन किया गया. श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी.

विज्ञापन

खूंटीः जिले के घासीबारी गांव में स्थापित गणेश प्रतिमा का बुधवार को तीन दिवसीय गणेश उत्सव के बाद धूमधाम से विसर्जन किया गया. इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक ले गए और भगवान गणेश को भावपूर्ण विदाई दी.

विज्ञापन

पहली बार स्थापित हुई गणेश प्रतिमा

घासीबारी गांव में इस वर्ष पहली बार हीरू पांडे द्वारा गणेश प्रतिमा स्थापित कर गणेश उत्सव का आयोजन किया गया. तीन दिनों तक चले उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की. बुधवार को पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो करेगा विभिन्न कार्यक्रम

सुख-समृद्धि की कामना के साथ किया विसर्जन

विसर्जन शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंची. इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते रहे. विसर्जन स्थल पर पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की और विधिवत प्रतिमा का विसर्जन किया. मौके पर डॉ गौतम बनिक, जीतबहान महतो, सोहराय महतो, प्रकाश महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola