खूंटी में शुरू हुआ जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी टूर्नामेंट, अंडर-15 और अंडर-17 में होंगे मुकाबले

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों से परिचय लेते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी में जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ है. उपायुक्त ने प्रतियोगिता का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे.

विज्ञापन

खूंटी. झारखंड शिक्षा परियोजना खूंटी के तत्वावधान में स्थानीय बिरसा कॉलेज और डिस्ट्रिक्ट सीएम एसओआई स्कूल परिसर में जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने दीप प्रज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.

विज्ञापन

खेल से मिलती है आगे बढ़ने की सीख

उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने की सीख मिलती है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया.

उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासित जीवन जीने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही.

अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में मुकाबले

प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया.

मौके पर जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दीप्ति कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश महतो, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola