खूंटी: रायटोड़ांग में चार दिवसीय हॉकी महाकुंभ का समापन, फाइनल में तिनतिला ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर रायटोड़ांग में आयोजित चार दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया है. तिनतिला की टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर पहला स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता ने स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर प्रदान किया.

विज्ञापन

खूंटी. विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर अड़की प्रखंड की तिनतिला पंचायत के रायटोड़ांग में आयोजित चार दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ. प्रतियोगिता में तिनतिला की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सारेयाद की टीम उपविजेता रही.

विज्ञापन

हर वर्ष विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित

समापन समारोह के मुख्य अतिथि झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि तमाड़ विधायक की ओर से हर वर्ष विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करने की शुरुआत की गई थी. इस परंपरा को आगे भी जारी रखा जाएगा.

खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. समापन समारोह में ग्राम प्रधान चितुडीह बुंडू, शशिभूषण सिंह मुंडा, झामुमो क्रीड़ा मोर्चा खूंटी जिला उपाध्यक्ष संतोष कुम्हार, प्रखंड कोषाध्यक्ष जगदीश मंडा, प्रखंड सदस्य बुधु मुंडा, रायटोड़ांग ग्राम प्रधान बगराय मुंडा, मनय मुंडा, सुगना पूर्ति, सनिका हस्सा, बिरसा मुंडा, बंधु पूर्ति, सोमा टूटी, दुर्गा टूटी, छोटाराय पूर्ति और जादो मुंडा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola