हूल दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
हूल दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हूल दिवस के अवसर पर तमाड़ प्रखंड में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर वीर शहीदों सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि दी गयी.

विज्ञापन

तमाड़. हूल दिवस के अवसर पर तमाड़ प्रखंड में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर वीर शहीदों सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर भाजपा तमाड़ मंडल की ओर से अध्यक्ष महावीर सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया. उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया. मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी ने कहा कि सिदो-कान्हू जैसे वीरों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह कर अपने प्राणों की आहुति दी थी. आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि स्वतंत्रता किसी एक दिन की देन नहीं. बल्कि ऐसे महान बलिदानों का परिणाम है. कार्यक्रम में मंडल के कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola