आदिवासी कला केंद्र-धुमकुड़िया को दिये गये पारंपरिक वाद्य यंत्र

Updated:
विज्ञापन
आदिवासी कला केंद्र-धुमकुड़िया  को दिये गये पारंपरिक वाद्य यंत्र

आदिवासी कला केंद्र-धुमकुड़िया भवन के लिए पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वितरण किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. झारखंड सरकार कल्याण विभाग के सौजन्य से मुरहू जनजातीय अंचल कार्यालय में आदिवासी कला केंद्र-धुमकुड़िया भवन के लिए पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वितरण किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने लाभुकों को विभिन्न प्रकार के पारंपारिक वाद्य यंत्र प्रदान किया. उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ आदिवासियों की जीवन शैली संस्कृति को संरक्षित करने का प्रयास कर रही है. प्राचीन काल से चला आ रहा धुमकुड़िया (गितिओड़ा) भवन का महत्व ही कुछ अलग है. जिले में प्रत्येक राजस्व ग्राम में आदिवासी कला केंद्र, धूमकुड़िया भवन का निर्माण किया जा रहा है. सरकार की ओर से वाद्य यंत्र बजाने का भी प्रशिक्षण दिलाने का कार्य कर रही है. मौके पर आईटीडीए निदेशक आलोक शिकारी कच्छप, प्रमुख एलिस ओडेया, उप प्रमुख अरुण साबू, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुमित कुमारी, सनिका बोदरा सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola