पुलिया के नीचे गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

एडरमहातू गांव के बीच गिट्टी लदा ट्रैक्टर असंतुलित होकर पुलिया के नीचे सतिया में जा गिरा.

विज्ञापन

सोनाहातू. थाना क्षेत्र की तेलवाडीह पंचायत के पारम जाडेया और एडरमहातू गांव के बीच गिट्टी लदा ट्रैक्टर असंतुलित होकर पुलिया के नीचे सतिया में जा गिरा. जिसमें ट्रैक्टर चालक नितीश कुमार महतो (26) की घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नितीश कुमार टैक्टर में गिट्टी लेकर जाड़ेया की ओर से एड़महातू की ओर जा रहा था. एड़रमहातू पुलिया के नीचे सतिया में टैक्टर असंतुलित होकर जा गिरा. जिसमें टैक्टर की चपेट में आने से चालक नितीश कुमार महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना दिन के लगभग 11.00 बजे की बतायी जाती है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola