ePaper

रन फॉर झारखंड में दौड़े तोरपा के लाेग

Updated at : 11 Nov 2025 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
रन फॉर झारखंड में दौड़े तोरपा के लाेग

झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंगलवार को तोरपा में रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तोरपा.

झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंगलवार को तोरपा में रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया. प्रखंड परिसर से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया, बीडीओ नवीन चंद्र झा व सीओ पूजा बिन्हा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रन फॉर झारखंड को रवाना किया. लोगों ने सड़क मार्ग से होते हुए हिल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल तक दौड़ लगायी. अधिकारियों ने कहा कि रन फॉर झारखंड जैसे आयोजन समाज को एकजुट करने, युवा पीढ़ी में जागरूकता लाने और राज्य के इतिहास से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम में प्रमुख रोहित सुरीन, बीपीओ नरेंद्र कुमार, मोनल आनंद, रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिदेन मुंडा सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षकों तथा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola