खरना किया संपन्न, आज छाता नदी घाट पर अर्घ देंगे श्रद्धालु
Author Satish sharma
Updated:
विज्ञापन

छठ व्रतियों ने रविवार को खरना किया. व्रतियों ने खीर, फल आदि का भोग लगाया.
विज्ञापन
तोरपा. छठ व्रतियों ने रविवार को खरना किया. व्रतियों ने खीर, फल आदि का भोग लगाया. व्रतियों के प्रसाद ग्रहण करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया. श्रद्धालुओं ने छठ व्रतियों के घर जाकर श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया.
छठ घाट तैयार :
लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर अर्घ देने के लिए छठ घाट तैयार है. फ्रेंड्स क्लब के सदस्य छठ के अवसर पर श्रद्धांलुओं की सुविधा के लिए लगातार काम कर रहे हैं. छाता नदी स्थित छठ घाट की साफ सफाई की गयी है. छठ व्रत करने वालों के परिवार ने नदी में अपना-अपना घाट बनाया है.आकर्षक लाइटिंग की गयी है :
छठ घाट तथा छठ घाट जाने के रास्ते पर फ्रेंड्स क्लब द्वारा आकर्षक विद्युत लाइट लगाये गये हैँ. रास्ते में रंगोली भी बनायी गयी है.प्रतिमा स्थापित होगी :
छठ के मौके पर फ्रेंड्स क्लब द्वारा छठ घाट पर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. प्राण प्रतिष्ठा के बाद सामूहिक आरती होगी. सुबह का अर्घ देने के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा.गंगा आरती होगा आकर्षण का केंद्र :
छठ के मौके पर फ्रेंड्स क्लब द्वारा गंगा आरती की व्यवस्था की गयी है. बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर छाता नदी स्थित घाट पर आरती की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










