खूंटी में खुलेगा तीन आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र
Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :29 Apr 2026 5:36 PM (IST)
विज्ञापन

खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निर्देश के आलोक में खूंटी जिले में तीन आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र की शुरूआत होगी
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निर्देश के आलोक में खूंटी जिले में तीन आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र की शुरूआत होगी. जिसमें बालिका हॉकी, बालक फुटबॉल और बालक एथलेटिक्स शामिल हैं. इसमें खिलाड़ियों के चयन के लिए स्थानीय बिरसा मुंडा हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम और बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसमें पहले दिन हॉकी में खूंटी, सिमडेगा, गुमला, रांची और लातेहार जिले से 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. दूसरे दिन 28 अप्रैल को बालक फुटबॉल ट्रायल में करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया. वहीं 29 अप्रैल को बालक एथलेटिक्स में अधिक खिलाड़ी शामिल नहीं हुए. इसे देखते हुए दो मई को बालक एथलेटिक्स के लिए फिर से ट्रायल रखा जायेगा. इस दौरान खिलाड़ियों के चयन के लिए पूर्व ओलिंपिक खिलाड़ी मनोहर तोपनो, झारखंड की पहली महिला अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, हॉकी प्रशिक्षक लालमिंगकिमी खियांते और विवियानी कोनगाड़ी, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रशिक्षक सोनाराम चंपिया तथा एथलेटिक्स प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह उपस्थित थे. जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि तीनों प्रशिक्षण केंद्रों में 25-25 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ आवास, भोजन, शिक्षा और खेल उपकरण सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी. खिलाड़ियों को आधुनिक जिम की सुविधा भी प्रदान की जायेगी. आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल पदाधिकारी राजेश चौधरी, डे बोर्डिंग प्रशिक्षक सुशांति हेरेंज, बेन्यामिन होरो, सोम्बरा भेंगरा, मार्कस पूर्ति, होशियार टूटी, खेलो इंडिया प्रशिक्षक सुभाषी हेम्ब्रॉम, क्रीड़ा किसलय केंद्र प्रशिक्षक रोशन कुमार, विवेक राज, साजन पासवान, तुरिया कच्छप, बलराम अधिकारी, शुभम राम, श्रेयांक बयप्पू, राहुल कुमार ने सहयोग किया.खिलाड़ियों के चयन के लिए प्रतियोगिता
आयोजितB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










