अगलगी में किराये में रह रहे तीन परिवार के सामान राख

शहर के तोरपा रोड खूंटी टोली में सोमवार की रात एक खपरैल घर में आग लग गयी
खूंटी. शहर के तोरपा रोड खूंटी टोली में सोमवार की रात एक खपरैल घर में आग लग गयी. जिसके कारण घर और उसके अंदर के सभी सामान जल कर राख हो गया. घर शहदेव महतो का था. जिसमें तीन परिवार किराये में रहते थे. अगलगी से तीनों परिवार के कपड़े, पैसे, दस्तावेज सहित घर में रखे सभी सामान जल कर राख हो गये. घर के बर्तन और अन्य सामान भी बर्बाद हुये हैं. घटना सोमवार की रात लगभग 10 बजे के करीब की है. जब सभी लोग घर के पास बैठे थे. इसी दौरान घर के अंदर से आग की लपटें नजर आयी. जिसके बाद अफरा-तफरी मच गया. लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी. वहीं घर के अंदर एक व्यक्ति सो रहा था. जिसे खींच कर बाहर निकाला गया. जिसमें लोग बाल-बाल बच गये. इसी क्रम में लोगों ने अग्निशमन विभाग को संपर्क किया. जिसके बाद अग्निशमन वाहन आकर आग पर काबू पाया. अगलगी में किरायेदार मुनिया देवी, रेवे डुंगडुंग और मंगल लोहार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. रेवे डुंगडुंग ने बताया कि उनका परिवार बाजार में ठेला लगाकर गुजारा करता है. घर में उनकी जमीन के खतियान और अन्य सभी दस्तावेज थे. सभी जल कर राख हो गया. उनके पास पहनने के तक के लिए कपड़े नहीं बचे. घटना की जानकारी मिलने पर झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश महतो सहित आसपास के दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे. वहीं घटना की जानकारी ली. भुक्तभोगियों ने मुआवजा और राहत की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










