ePaper

बुंडू अनुमंडल के लैंप्स में यूरिया खाद नहीं, किसान परेशान

Updated at : 26 Aug 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
बुंडू अनुमंडल के लैंप्स में यूरिया खाद नहीं, किसान परेशान

बुंडू क्षेत्र के लैंपस लिमिटेड में यूरिया खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं.

विज्ञापन

बुंडू. बुंडू सहित पूरे अनुमंडल क्षेत्र के लैंपस लिमिटेड में यूरिया खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं. ग्रामीण किसान पिछले 15 दिनों से लैंपस लिमिटेड कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से सस्ती दर में किसानों को यूरिया खाद रासायनिक खाद डीएपी उपलब्ध करायी जाती है. लेकिन इस वर्ष किसानों के साथ धोखा हुआ है. समय अनुसार लैंपस लिमिटेड में रासायनिक खाद नहीं मिलने से बाजार में ऊंची कीमत पर खरीदने को मजबूर हैं. बुंडू लैंपस लिमिटेड के कार्यालय प्रभारी सीताराम उरांव बताते हैं. रासायनिक खाद और दलहन के लिए पत्राचार किया गया है दो-तीन दिन के अंदर लैंपस लिमिटेड में रासायनिक खाद उपलब्ध होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND RAM MAHTO

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola