ग्रामीणों ने ग्राम सभा में रखी अपनी समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ग्राम सभा में रखी अपनी समस्याएं

कर्रा प्रखंड की गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत गुरुवार को गुस्सा अम्बा टोली में गुरुवार को ग्राम सभा की बैठक हुई.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड की गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत गुरुवार को गुस्सा अम्बा टोली में गुरुवार को ग्राम सभा की बैठक हुई. बैठक में सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग को ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया. ग्रामीणों ने कर्रा अंचल में जमीन के ऑनलाइन, सड़क, नाली, बिजली, पेयजल, आवास, पेंशन और रोजगार की समस्या के बारे में बताया. सांसद प्रतिनिधि ने सभी ग्रामीणों की एक-एक कर समस्या सुनी और प्रखंड व जिला स्तर पर हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया. बैठक में मुख्य रूप से होरो पड़हा राजा नामजन होरो, ग्राम सभा अध्यक्ष सिमोन होरो, दिलीप होरो, सचिव जुदित होरो, निस्तार बारला आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola