हवन-पूजन के साथ पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन

Updated:
विज्ञापन

खूंटी के कर्रा महतो टोली में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित दो दिवसीय पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का रविवार को समापन हो गया.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी के कर्रा महतो टोली में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित दो दिवसीय पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का रविवार को समापन हो गया. कार्यक्रम की शुरुआत शांति कुंज, हरिद्वार से आए परिव्राजक चंदन मोदी ने वैदिक मंत्रों के सस्वर गान और देव पूजन, सर्वतोभद्र पूजन आदि विधियों के साथ किया. यज्ञ की पवित्र अग्नि के समक्ष श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना की. यज्ञ के दौरान गायक अमित किरण ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया. चंदन मोदी ने यज्ञ की जीवन में महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक घर में नित्य बलिवैश्व आहुति देने के बाद भोजन को प्रसाद रूप में ग्रहण करना चाहिए. उन्होंने विभिन्न वैदिक कर्मकांडों के सूक्ष्म और व्यावहारिक पक्षों की विस्तृत जानकारी दी. यज्ञ कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पन्न विवाह संस्कार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें स्थानीय समुदाय के लोगों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई. इस आयोजन को सफल बनाने में कर्रा के स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ खूंटी से आए गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं का भी सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola