उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर, परेशानी
Author Rohit kumar maht
Updated:
विज्ञापन

खलारी प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत के कोनका गरतुवाटोला स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हो गया है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मैक्लुस्कीगंज.
खलारी प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत के कोनका गरतुवाटोला स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हो गया है. जिसमें जान जोखिम में डालकर बच्चे पढ़ने को विवश हैं. स्कूल भवन कई जगहों से क्रैक कर गया है. स्कूल की सचिव नूरजहां कौशल नेशा, शिक्षक नागदीप यादव व चंदन गोराई ने बताया कि स्कूल भवन महीनों से जर्जर है. पढ़ाई के दौरान कई बार बिल्डिंग के छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर चुका है. अध्ययनरत बच्चे समेत शिक्षक अपनी सूझ-बूझ से बचते आ रहे हैं. शिक्षकों ने बताया कि जर्जर भवन से दुर्घटना की संभावना लगातार बनी हुई है. भवन की जर्जरता को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक सहित जिप सदस्य सरस्वती देवी व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को आवेदन देकर ध्यान आकर्षित कराया गया है. लेकिन अभी तक किसी ने पहल नहीं किया है. एक बार पुनः संबंधित अधिकारियों को विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों ने ध्यान आकृष्ट कर समस्याओं से निदान कराने की मांग की है.फ़ोटो 1 – जर्जर स्कूल भवन.
फ़ोटो 2 – विद्यालय को सुदृढ़ कराने की मांग करते छात्र.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










