भारी बारिश से रनिया के बेलकीदुरा का पुल क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
भारी बारिश से रनिया के बेलकीदुरा का पुल क्षतिग्रस्त

रनिया प्रखंड की खटखुरा पंचायत के बेलकीदुरा गांव के जारागुटु स्थित पुलिया भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है.

विज्ञापन

रनिया. रनिया प्रखंड की खटखुरा पंचायत के बेलकीदुरा गांव के जारागुटु स्थित पुलिया भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है. पुल का एक पिलर एक ओर झुक गया है. पुल कभी भी ध्वस्त होकर नीचे गिर सकता है. अब पुल से होकर आवागमन करने पर कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बन गयी है. यह पुल रनिया को पश्चिम सिंहभूम से जोड़ता है. पुल के ध्वस्त होने के बाद पश्चिमी सिंहभूम से रनिया का संपर्क टूट जायेगा. वहीं बेलकीदुरा, करकेल, रोगड़ा, बग्घिया सहित कई गांवों का आवागमन बाधित होगा. ग्रामीणों ने बताया कि पुल पहले से क्षतिग्रस्त था. इसके बाद बावजूद पुल टिका हुआ था. पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण पुल और क्षतिग्रस्त हो गया है. ग्रामीणों ने जल्द पुल की मरम्मत की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola