शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे विद्यार्थी

Updated:
विज्ञापन
शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे विद्यार्थी

बिरसा कॉलेज खूंटी के नागपुरी विभाग के विद्यार्थियों ने तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पूरा कर खूंटी लौटे.

विज्ञापन

खूंटी. बिरसा कॉलेज खूंटी के नागपुरी विभाग के विद्यार्थियों ने तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पूरा कर खूंटी लौटे. भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने लुगुबुरु गुफा घंटाबाड़े, पारसनाथ तीर्थ स्थल, मधुबन के तलेटी तीर्थ स्थल और रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर का भ्रमण किया. विद्यार्थी लुगु बाबा, पारसनाथ, मधुबन और रजरप्पा तांत्रिक विद्यापीठ से जुडी कई ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक बातों से अवगत हुए. कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. सीके भगत ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्द्धन होता है. राजकुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए कॉलेज और विभाग हर तरह से अवसर प्रदान करता है. विभागाध्यक्ष डॉ. कोरनेलियुस मिंज ने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर तरह से प्रयत्नशील है. शैक्षणिक भ्रमण में विभाग की सहायक अध्यापक डॉ. अंजु लता कुमारी और सुनीता टोप्पो सहित तीन दर्जन से अधिक विद्यार्थी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola