कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करें : सांसद

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करें : सांसद

बुंडू स्थित जिला सभागार में बुंडू नगर पंचायत बुंडू प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक.

विज्ञापन

बुंडू. बुंडू स्थित जिला सभागार में बुंडू नगर पंचायत बुंडू प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुंडू प्रखंड अध्यक्ष मनोहर महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कालीचरण मुंडा व विशिष्ट अतिथि रूप में रांची जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो मौजूद थे. सांसद कालीचरण मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों के हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कल्याणकारी कार्य कर रही है. महिलाओं का सम्मान और गरीबों को हक अधिकार देने का काम किया है. जिला अध्यक्ष डॉक्टर राकेश किरण ने कहा संगठन ही सर्वोपरि है. कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ता काम करें. बैठक में मुखिया रेखा देवी, तीर्थनाथ सिंह मुंडा, जीवनाथ, मोहम्मद नुसरत, दुखु मछुआ, रॉकी मछुआ, पूजा देवी, सुनीता देवी, नंदकिशोर महतो, झल्लू पांडेय, गोपाल साहू, अनिल मंडल, बलदेव महतो, जितेन महतो, बलराम महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola