बुंडू : प्रत्याशियों का नामांकन जांच पूरी, आज मिलेंगे चुनाव चिह्न

Updated:
विज्ञापन
बुंडू : प्रत्याशियों का नामांकन जांच पूरी, आज मिलेंगे चुनाव चिह्न

बुंडू नगर पंचायत के 13 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन जांच पूरी हो गयी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बुंडू.

बुंडू नगर पंचायत के 13 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन जांच पूरी हो गयी. हालांकि शुक्रवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी. लेकिन एक भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया. आज सभी प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे. निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर एक से चार प्रत्याशी मंजू देवी, सुनीता कुमारी, संगीता देवी, सुधा कुमारी, वार्ड नंबर दो से दो प्रत्याशी राधा देवी, सत्या देवी, वार्ड नंबर तीन से चार प्रत्याशी अंजलि प्रजापति, करिश्मा भगत, नेहा कुमारी, रीना देवी, वार्ड नंबर चार से चार प्रत्याशी अर्जुन महतो, पूजा जायसवाल, प्रमोद चौधरी व शुभम कुमार, वार्ड नंबर पांच से पांच प्रत्याशी आदित्य महतो, कमला देवी, चंद्र मोहन महतो, बेनी माधव महतो व सागर महतो, वार्ड नंबर छह से तीन प्रत्याशी असरत अंसारी, प्रकाश कुमार व संदीप कुमार दास, वार्ड नंबर सात से दो प्रत्याशी नेपाल दास व संजय हालदार, वार्ड नंबर आठ से चार प्रत्याशी निरंजन उरांव, रविंद्र उरांव, राजकुमार उरांव व राजेंद्र लकड़ा, वार्ड नंबर नौ से छह प्रत्याशी देवेंद्र भोक्ता, बबलू कुमार दास, बॉबी कुमार, मनसा पांडेय, शंभू कुमार नायक, सूरज कुमार भगत, वार्ड नंबर 10 से 4 प्रत्याशी अक्षय कुमार प्रमाणिक, धनंजय प्रमाणिक, मुकेश कुमहार व हिमांशु प्रमाणिक, वार्ड नंबर 11 से चार प्रत्याशी अशोक सेठ, कृष्णा मछुआ, दिलीप स्वासी व राकेश मछुआ, वार्ड नंबर 12 से पाच प्रत्याशी जसमती देवी, मीना देवी, सावित्री देवी, सीमा देवी व सुषमा कुमारी, वार्ड नंबर 13 से तीन प्रत्याशी बाली उरांव, घासीराम उरांव व हरेकृष्णा लोहारा शामिल हैं. सभी प्रत्याशी नामांकन के बाद चुनाव प्रचार में लग गये हैं. अपने-अपने वार्ड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं.

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola