जनगणना में सरना धर्म दर्ज करने का संकल्प लें : धर्मगुरु विद्यासागर

Updated:
विज्ञापन
जनगणना में सरना धर्म दर्ज करने का संकल्प लें : धर्मगुरु विद्यासागर

सरना धर्म सोतोः समिति के 16वें स्थापना दिवस पर सरना धर्म प्रार्थना सभा रविवार को संपन्न हो गयी.

विज्ञापन

खूंटी. मुरहू के डौगड़ा में सरना धर्म सोतोः समिति के 16वें स्थापना दिवस पर सरना धर्म प्रार्थना सभा रविवार को संपन्न हो गयी. कार्यक्रम में धर्मगुरु सोमा कंडीर, धर्मगुरु बगरय मुंडा और धर्मगुरु भैयाराम ओड़ेया की अगुवाई में सरना स्थल में भगवान सिङबोंगा की पूजा-पाठ की गयी. समारोह में मुख्य अतिथि सांसद कालीचरण मुंडा और विशिष्ट अतिथि विधायक राम सूर्या मुंडा, विद्यासागर केरकेट्टा शामिल हुए. इस अवसर पर धर्मगुरु विद्यासागर केरकेट्टा ने कहा कि सरना धर्म की अपनी धार्मिक विधि-विधान, बहुमूल्य जीवन शैली, दर्शन तथा आदर्श है. 2011 की जनगणना में 50 लाख से अधिक लोगों ने सरना धर्म दर्ज किया था और आगामी जनगणना में दो करोड़ से अधिक अंकित करने के लिए राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आगामी जनगणना में सामाजिक-धार्मिक एकता बनाने के लिए अधिक से अधिक सरना धर्म दर्ज करने का संकल्प लें. मुख्य अतिथि सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि मानव जीवन में धर्म ही ऐसा माध्यम है, जिससे समाज में सुख, शांति एवं खुशहाली आती है. सिंगबोंगा की स्तुति से मानव जीवन में भक्ति व श्रद्धा बढ़ती है. विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि सिङबोंगा सर्वशक्तिमान है. कार्यक्रम को बुधराम सिंह मुंडा, डॉ सीताराम मुंडा, जिला परिषद रमेश लुगुन, मुखिया लक्ष्मण टुटी, सोमरा मुंडू, धीरजु मुंडा, बेला मुंडरी, जमुना मुंडू, गोपाल बोदरा, करमु हेमरोम, बिरसा तोपनो, मथुरा कंडीर, गोपाल लुगुन, मधियाना धान, जीतनाथ पहान, कोलाय ओड़ेआ आदि ने संबोधित किया. समारोह में खूंटी, रांची, मुरहू, बंदगांव, चक्रधरपुर, उड़ीसा, राउरकेला, अड़की, कोचांग, बिरबंकी तथा आस-पास के गांवों के सरना धर्मावलंबी शामिल हुए.

दो दिवसीय सरना धर्म प्रार्थना सभा का समापनB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola