मुरहू में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

मुरहू में रविवार को व्यापक तौर पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया.
विज्ञापन
खूंटी.
मुरहू में रविवार को व्यापक तौर पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. अभियान में दुकान और घरों के बाहर सड़क पर किये गये अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाया गया. दुकानों के बाहर लगाये गये शेड और अनधिकृत निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया. सड़क में अतिक्रमण कर बनाये गये अवैध दुकानों को भी हटाया गया. अतिक्रमण के खिलाफ अभियान मुरहू के महादेव मंडा से लेकर डुडरी चौक तक चलाया गया. अभियान से पूर्व अंचल अधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी ने लोगों को स्वतः अतिक्रमण हटाने की अपील की थी. जिसके बाद कई लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया था. बावजूद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर शेष दुकानों को हटाया गया. अभियान के बाद मुरहू मेन रोड पूरी तरह से साफ नजर आने लगा है. अभियान में कार्यपालक दंडाधिकारी, सीओ शंकर कुमार विद्यार्थी, मुरहू थाना प्रभारी रामदेव यादव, एमवीआइ सहित अन्य शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










