Ranchi Crime News : खूंटी से वाराणसी अफीम पहुंचाने जा रहा था नाबालिग, गिरफ्तार

नाबालिग ने पुलिस को बताया है कि खूंटी के अफीम तस्कर ने उसे वाराणसी अफीम पहुंचाने के लिए दिये थे. वाराणसी पहुंचने के बाद उसे वहां फोन से अफीम तस्कर से संपर्क कर अफीम सौंप देना था. इसके लिए उसे 7000 रुपये मिले थे.
रांची : लोअर बाजार थाना की पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड से शनिवार को पांच किलो अफीम के साथ जिस लड़के को गिरफ्तार किया था, जांच में वह नाबालिग पाया गया. उसकी उम्र 15 साल है और वह खूंटी जिला के मुरहू थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. पूछताछ में उसने अफीम तस्करी में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की है. उसे रविवार को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया.
नाबालिग ने पुलिस को बताया है कि खूंटी के अफीम तस्कर ने उसे वाराणसी अफीम पहुंचाने के लिए दिये थे. वाराणसी पहुंचने के बाद उसे वहां फोन से अफीम तस्कर से संपर्क कर अफीम सौंप देना था. इसके लिए उसे 7000 रुपये मिले थे. उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी राजस्थान और पंजाब के अफीम तस्करों के साथ ही उत्तर प्रदेश के अफीम तस्करों का संबंध खूंटी में अफीम की खेती करने वाले और अफीम तस्करों से होने की बात सामने आ चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




