कन्या भ्रूण लिंग जांच पर लगायें अंकुश : डीसी
Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :08 May 2026 8:23 PM (IST)
विज्ञापन

डीसी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई.
विज्ञापन
खूंटी.
डीसी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई. जिसमें मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के संबंध में बताया. उन्होंने बताया कि एक्ट के तहत जिले में कुल नौ अल्ट्रासाउंड क्लीनिक संचालित है. नये अल्ट्रासाउंड क्लीनिक के संचालन के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. उपायुक्त ने कहा कि एक्ट के तहत सभी गाइडलाइंस का अनुपालन सुनिश्चित करें. जिला और प्रखंड स्तर पर अधिकारी जांच टीम का गठन कर नियमित रूप से छापेमारी करें. कहा कि अल्ट्रासाउंड क्लीनिक और उसके संचालन के लिए सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें. उन्होंने जिले में भ्रूण लिंग परीक्षण पर अंकुश लगाने और निजी चिकित्सा संस्थान में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने को कहा. डीसी ने कहा कि क्लीनिक में चिकित्सक होना अनिवार्य है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










