जन्नत नगर से सुबह 8 बजे निकलेगा जुलूस, 12 रबी उल अव्वल को लेकर खूंटी में बैठक

Updated:
विज्ञापन

12 नब्बी उल अव्वल में निकलेगी जुलूस , बैठक में शामिल लोग: फोटो प्रभात खबर

खूंटी के जन्नत नगर में 12 रबी उल अव्वल के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में 26 अगस्त को निकाले जाने वाले जुलूस के रूट और समय का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

खूंटी से चंदन मुंडा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी के जन्नत नगर में 12 रब्बी उल अव्वल को लेकर शुक्रवार को बैठक की गयी. बैठक की सदारत खूंटी अंजुमन इस्लामिया के सदर जैद रैन की अध्यक्षता में की गई. बैठक में 12 रब्बी उल अव्वल का जुलूस निकाले जाने का निर्णय लिया गया. इसके तहत 26 अगस्त को जुलूस निकाली जायेगी. जुलूस जन्नत नगर से सुबह आठ बजे निकलेगी.

जो लियाकत अली लेन होते हुए मौलाना आजाद चौक, कर्रा रोड से बरपिंडा जायेगी. उसके बाद कर्रा रोड होते हुए मौलाना आजाद चौक से आजाद रोड जायेगी. फिर भगत सिंह चौक का चक्कर काट कर मैन रोड होते हुए सुभाष चंद्र बोस चौक होकर कर कर्रा रोड होते हुए वापस लियाकत अली लेन, फिर जन्नत नगर में दुआ के साथ समाप्त की जाएगी.

बैठक में मुख्य रूप से जन्नत नगर के सदर आसिफ इकबाल, नाईफ सदर एहसान अंसारी उर्फ पिंटू, सेक्रेटरी नईम अख़्तर, मीडिया प्रभारी अरकम हुसैन, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद शोएब आरजू, जैनुल मेहताब, साजिद, इम्तियाज, मजहर, नौशाद, भोला, फ़राज इम्तियाज, सफी सहित अन्य उपस्थित थे.


ये भी पढ़ें: एक साल से टूटी है पुलिया हर बरसात में जरागुटु के ग्रामीण खुद बनाते हैं अस्थायी पुल

ये भी पढ़ें: एकलव्य विद्यालय में कब शुरू होगी पढ़ाई? 40-50 बच्चे तीन महीने से कर रहे इंतजार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola