हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा जलंगा, नंगे पांव कलश लेकर निकलीं महिलाएं
कलश यात्रा में शामिल महिलायें: फोटो प्रभात खबर
जलंगा गांव में महिलाओं ने भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया. इस दौरान पारंपरिक भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण भी किया गया.
खूंटी से चंदन मुंडा की रिपोर्ट
आपके शहर में
कर्रा. कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत जलंगा गांव में शुक्रवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. इस अवसर पर सुबह महिलाओं ने अपने-अपने घर-आंगन की सफाई करने के बाद गांव में एकत्र हुये. जहां भाजपा महिला मोर्चा खूंटी जिला अध्यक्ष सीमा देवी की अगुवाई में गेरुआ वस्त्र धारण कर महिलायें खरवागढ़ा नदी पहुंचीं.
वहां भगवान भोलेनाथ की स्तुति करने के बाद कलश में जल लेकर हर-हर महादेव, जय शिव शंकर भोलेनाथ और जय बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए नंगे पांव जलंगा गांव पहुंचीं. महिलाओं ने गांव स्थित बजरंगबली मंदिर, शिव मंदिर और देवी मंडप में जलाभिषेक किया.
इसके बाद कीर्तन का आयोजन किया गया. भगवान भोलेनाथ और बजरंगबली को चना-गुड़ का भोग लगाया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए