जनगणना 2027 में उत्कृष्ट कार्य पर अड़की-मुरहू के बीडीओ सम्मानित, डीसी ने दिया प्रशस्ति पत्र
अड़की बीडीओ को प्रषस्ति पत्र देते उपायुक्त: फोटो प्रभात खबर
जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण और गणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों को उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने सम्मानित किया. अड़की की ज्योति कुमारी और मुरहू के रंजीत कुमार सिन्हा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए. उपायुक्त ने कार्य की सटीकता और समयबद्धता को सराहा.
खूंटी से चंदन मुंडा की रिपोर्ट
आपके शहर में
खूंटी. भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों को शुक्रवार को उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी मो जावेद हुसैन ने सम्मानित किया.
इसके तहत उन्होंने अड़की के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी और मुरहू प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा को प्रषस्ति पत्र प्रदान किया. उपायुक्त ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पदाधिकारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य और योगदान सराहनीय है.
उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में सटिकता, समयबद्धता और जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है. मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी निर्मल सिंह बानरा, जिला समन्वयक प्रवीण कुमार सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए