आरसी चर्च से निकाली गयी ख्रीस्त राजा की शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
आरसी चर्च से निकाली गयी ख्रीस्त राजा की शोभायात्रा

आरसी चर्च तोरपा में रविवार को ख्रीस्त राजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तोरपा.

आरसी चर्च तोरपा में रविवार को ख्रीस्त राजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया. सबसे पहले मिस्सा की गयी. पल्ली पुरोहि��� फादर हीरालाल हुनी पूर्ति की अगुवाई में पहली मिस्सा प्रात: नौ बजे की गयी. इसके बाद शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा चर्च परिसर से शुरू होकर मेन रोड होते हुए संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय पहुंची. यहां पर पवित्र सक्रांमेंत की गयी. आराधना के समय फादर अजीत केरकेट्टा ने प्रवचन दिया. इसके बाद मुख्य अनुष्ठाता फादर अगापित डुंगडुंग ने दूसरी मिस्सा करायी. इसके बाद शोभायात्रा पुन: उसी रास्ते से लौटकर चर्च परिसर पहुंची. मौके पर पल्ली पुरोहित हीरालाल हुनी पूर्ति, फादर जॉन तोपनो, फादर अरविंद बारला, विल्फ्रेड बागे, मनीष बारला आदि मौजूद थे. शोभायात्रा के दौरान लोग गीत व भजन प्रस्तुत करते चल रहे थे. गाने का संचालन युवा संघ ने किया. शोभायात्रा के संचालन में कैथलिक सभा के सभापति अलबिनुस भेंगरा, प्रचारक आनंद मसीह टोपनो, ग्रेगोरी आइन्द, सैमुअल आइन्द, पोलिकार्फ बारला, बेनेडिक्ट नौरंगी, क्लेमेंट भेंगरा, फूलजेंसिया तोपनो, महिला संघ की सीमा लुगून, सरोज टोपनो, सुमन टोपनो, युवा संघ के अमन टोपनो, तोरपा थाना की पुलिस ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola