अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने चुनावी प्रचार में झोंकी ताकत

Updated:
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने चुनावी प्रचार में झोंकी ताकत

नगर निकाय चुनाव नगर पंचायत बुंडू के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार अभियान में पूरी ताकत लगा दी है.

विज्ञापन

बुंडू. नगर निकाय चुनाव नगर पंचायत बुंडू के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार अभियान में पूरी ताकत लगा दी है. सभी प्रत्याशियों ने नगर के 13 क्षेत्र में घूम-घूम कर अपने चुनावी वादे घोषणा पत्र लेकर मतदाता के पास पहुंच रहे हैं. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बदलाव की मांग करते हुए जन सेवा के लिए एक मौका देने की अपील की है. उन्होंने अपने समर्थकों के साथ नवरात्रि टोली फुलवार टोली बाबूराम टोली में जनसंपर्क अभियान चलाया. एनडीए समर्थित प्रत्याशी राजेश उरांव अपने समर्थकों के साथ फिर से एक बार सेवा का मौका देने. एनडीए के हाथों को मजबूत करने के लिए चुनाव जिताने की अपील की. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घासीराम उरांव होल्डिंग टैक्स, पानी टैक्स, नगर के गरीबों को आवास देने के वादे के साथ प्रचार करने में लगे हुए हैं. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कृष्णा मुंडा स्वस्थ और महिलाओं के स्वरोजगार को मजबूत करने नगर के विकास के वादे के साथ अपने समर्थकों के साथ घर-घर पहुंचकर वोट मांग रहे हैं. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय बडाईक, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शंकर सिंह मुंडा और रितेश पातर विभिन्न वार्डों का दौरा कर वोट मांगा.

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola