खूंटी : चावल-दाल से लेकर हरी सब्जियों तक, पोषण रंगोली के जरिए ग्रामीणों को बताया संतुलित आहार का महत्व
कार्यक्रम में शामिल महिलाएं और अन्य | Prabhat Khabar Network
तोरपा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्थानीय और पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग के महत्व के बारे में बताया गया. महिलाओं ने पोषण रंगोली बनाई और पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में भाग लिया.
तोरपा से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
तोरपा (खूंटी). अंगराबारी के करंजटोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सीनी के तत्वावधान में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पोषण माह के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्थानीय और पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया.
खाद्य पदार्थों का उपयोग कर आकर्षक पोषण रंगोली
इस दौरान महिलाओं और किशोरियों ने स्थानीय और मौसमी खाद्य पदार्थों का उपयोग कर आकर्षक पोषण रंगोली बनाई. इसमें चावल, दाल, विभिन्न अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और मसालों का इस्तेमाल किया गया. रंगोली के माध्यम से संतुलित आहार, भोजन में विविधता, स्वच्छता और पोषण के महत्व को प्रदर्शित किया गया.
पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच पौष्टिक व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. इसमें महिलाओं ने स्थानीय और आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थों से विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन तैयार किए. व्यंजनों का मूल्यांकन पौष्टिकता, स्थानीय खाद्य पदार्थों के उपयोग, स्वच्छता, स्वाद और प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया.
बच्चों और महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान
इसके साथ ही गांव में पोषण जागरूकता रैली निकाली गई. रैली के माध्यम से ग्रामीणों को संतुलित और विविध आहार लेने, हरी सब्जियों एवं मौसमी फलों का सेवन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा बच्चों और महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में लीलावती कुमारी, नौमी कुमारी समेत ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, सहायिका, एएनएम और ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए