खूंटी विद्युत कार्यालय में DC का औचक निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मियों को समय पर पहुंचने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी के उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने पदाधिकारियों और कर्मचारियों को आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने और त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

खूंटी. उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने खूंटी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय और सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यालय के कामकाज, फाइलों के निपटारे और बिजली आपूर्ति से संबंधित कामों की जानकारी ली.

विज्ञापन

उन्होंने पदाधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया.

बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने को कहा. उन्होंने कार्यपालक अभियंता समेत सभी कर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहने और निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया.

निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा

उपायुक्त ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की भी जानकारी ली. उन्होंने आम लोगों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

मौके पर मौजूद विद्युत उपभोक्ताओं से उन्होंने उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: खूंटी में गणेश महोत्सव की धूम, महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola