प्रशिक्षण केंद्रों में हर माह होगी खिलाड़ियों की स्वास्थ्य जांच

Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :11 May 2026 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षण केंद्रों में हर माह होगी खिलाड़ियों की स्वास्थ्य जांच

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जिला खेल संचालन समिति की बैठक की गयी.

विज्ञापन

खूंटी. समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जिला खेल संचालन समिति की बैठक की गयी. बैठक में खूटी जिला अंतर्गत नव स्वीकृत तीन आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों के लिए चयनित खिलाड़ियों की जिला स्तरीय चिकित्सा जांच के उपरांत नामांकन कर जल्द से जल्द प्रारंभ करने का निर्देश दिया. बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कर्मी, सफाई कर्मी और ग्राउंड्समैन नियुक्त करने, डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र जाते और मरंगहदा में घेराव कार्य कराने के लिए विभाग को पत्राचार करने का निर्देश दिया. बैठक में रनिया प्रखंड में नए हॉकी डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ करने पर भी विचार-विमर्श किया गया. उपायुक्त ने इस वर्ष खूंटी खेल महोत्सव आयोजित करने के प्रस्ताव देने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने जिले के सभी प्रशिक्षण केंद्रों में प्रत्येक माह खिलाड़ियों की हेल्थ चेकअप करने और फूड टेस्ट करने का भी निर्देश दिया. बैठक में जिला खेल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला ओलिंपिक संघ, जिला हॉकी संघ के पदाधिकारी, आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों एवं सभी डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षक उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की समीक्षा बैठक

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी के प्रधानाध्यापक, विद्यालय स्टाफ, शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में उपायुक्त ने इस वर्ष 10वीं सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों, कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों तथा आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रों की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तारपूर्वक समीक्षा की. उन्होंने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सभी विषयों की बेहतर और नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करायें. विशेष रूप से हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान समेत अन्य विषयों की नियमित और प्रभावी पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए कहा.

जिला खेल संचालन समिति की बैठक

बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में सुरक्षाकर्मी, सफाइकर्मी व ग्राउंड्समैन नियुक्त करने का निर्देशB

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola