ePaper

तमाड़ बस स्टैंड से हॉस्पिटल की सड़क जर्जर

Updated at : 14 Dec 2024 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
तमाड़ बस स्टैंड से हॉस्पिटल की सड़क जर्जर

बस स्टैंड से हॉस्पिटल और राधा रानी मंदिर होते हुए नीचेटोली जानेवाली सड़क की स्तिथि जर्जर होने से लोगों में नाराजगी है.

विज्ञापन

तमाड़. बस स्टैंड से हॉस्पिटल और राधा रानी मंदिर होते हुए नीचेटोली जानेवाली सड़क की स्तिथि जर्जर होने से लोगों में नाराजगी है. इस सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़ जम जाता है. गड्ढों में पानी भरने के कारण स्तिथि नारकीय हो जाती है. रोज सैकड़ों लोग अपनी दैनिक जरूरत के सामान की खरीदारी करने इसी सड़क से आते जाते हैं. एंबुलेंस से मरीजों को लेकर हॉस्पिटल इसी सड़क से जाते हैं. आपातकाल में मरीजों को समय पर हॉस्पिटल पहुंचने में काफी परेशानी होती है.

लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी

तमाड़ की यह मुख्य सड़क वर्ष 2000 में बनी थी. पिछ्ले 24 वर्षों से यह सड़क निर्माण के आस में दम तोड़ चुकी है. दर्जनों मोहल्ले से गुजरने वाली यह सड़क निर्माण के इंतजार में दम तोड़ चुकी है. इनमें गोराई मोहल्ला, सोनार टोली, बंगाली मोहल्ला, साहू टोली, मुस्लिम मोहल्ला, खंडित टोला, पंडा टोली, प्रमाणिक टोली, सेठ मोहल्ला, ब्राहमण टोली, मांझी टोली, मुंडा टोली आदि से गुजरने वाली सड़क की हालत काफी दयनीय है. स्थानीय ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से नाराज हैं.

24 वर्ष पहले बनी थी सड़क

ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 24 वर्ष बीत गये तमाड़ के मुख्य मार्गों की सड़कों का अब तक किसी भी जनप्रतिनिधियों का तमाड़ की सड़कों के निर्माण को लेकर कोई रुचि नहीं दिखायी. ग्रामीणों ने बताया कि तमाड़ बस स्टैंड से हॉस्पिटल, नीचेटोली तक सड़क निर्माण के लिए दर्जनों बार जनप्रतिनिधियों से निवेदन किया गया. लेकिन अब तक इस पर पहल नही की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola