सोनाहातू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन

सीओ मनोज महथा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

सोनाहातू. थाना परिसर में होली पर्व को लेकर सोमवार को बीडीओ सह सीओ मनोज महथा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. बैठक में होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर सभी समुदाय के लोगों से विशेष रूप से चर्चा की गयी. शांति समिति की बैठक में सभी समुदाय के लोग मौजूद थे. बैठक में आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने को कहा गया. इस दौरान सभी से अपील की गयी कि त्योहार को लेकर एक दूसरे में भाईचारे का माहौल बनाये रखें. बैठक में कहा गया कि असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी शेयर करने एवं असामाजिक भड़काऊ गाने बजाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई किया जायेगा. शांति समिति की बैठक में मौके पर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार, एएसआई राकेश कुमार, एएसआई अनूप एक्का, प्रमुख विक्टोरिया देवी, मुखिया विकास मुंडा, मुखिया फणीभूषण सिंह मुंडा, सावना महली, अनिल सिंह मुंडा, रूप कुमार साहु, भीष्मदेव महतो, दुर्गाचरण सिंह मुंडा, आनंद स्वर्णकार, जगदीश चन्द्र महतो, कुंजबिहारी सिंह मुंडा आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola