खूंटी में आज से इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम की शुरुआत, खेल प्रेमियों और उभरते खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Updated:
विज्ञापन

खूंटी में नवनिर्मित इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी के इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में अभ्यास के लिए पे एंड प्ले योजना शुरू हो गई है. खिलाड़ी 26 सितंबर तक अपना पंजीयन करा सकते हैं. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी में आज खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा दिन है, क्योंकि इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम की शुरुआत हो रही है. यह नई सुविधा जिले के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान करेगी. इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में जिले के खेल प्रेमियों, युवाओं और उभरते खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपयोग के अनुसार भुगतान योजना शुरू की जा रही है. इसके तहत बैडमिंटन अभ्यास के लिए खिलाड़ियों से पंजीयन कराया जायेगा. जिला खेल कार्यालय ने इसके लिए इच्छुक खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किया है.

विज्ञापन

योजना के तहत खूंटी जिले के स्थानीय निवासी और खेल में रुचि रखने वाले खिलाड़ी इस योजना के तहत पंजीयन करा सकते हैं. यह स्टेडियम राज्य स्तरीय पदक विजेताओं को विशेष छूट देगा, जबकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूंटी का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को यहां निःशुल्क अभ्यास करने का गौरव प्राप्त होगा.

इस सत्र में 50 खिलाड़ियों का ही होगा पंजीयन

जिला खेल कार्यालय के अनुसार इस सत्र में अधिकतम 50 खिलाड़ियों अथवा व्यक्तियों का ही पंजीयन किया जायेगा. बैडमिंटन अभ्यास के लिए मॉर्निंग और इवनिंग बैच में खेलने के लिए समय तय किया जाएगा. उपलब्ध स्लॉट और समय की जानकारी जिला खेल कार्यालय, खूंटी द्वारा दी जायेगी.

ये भी पढ़ें: बिरसा की जन्मभूमि खूंटी के 19 साल पूरे, इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता से बनी अलग पहचान

पंजीयन और मासिक/वार्षिक शुल्क की जानकारी

उपयोग के अनुसार भुगतान योजना के तहत पंजीयन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. सामान्य व्यक्ति के लिए मासिक शुल्क 500 रुपये, जबकि उत्कृष्ट खिलाड़ी के लिए मासिक शुल्क 200 रुपये रखा गया है. वार्षिक शुल्क के रूप में सामान्य व्यक्ति को एक वर्ष के लिए 5500 रुपये तथा उत्कृष्ट खिलाड़ी को 2200 रुपये देना होगा.

पंजीयन के लिए आवेदक को दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा. इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय, समाहरणालय, खूंटी में फॉर्म भरकर निर्धारित शुल्क जमा कर पंजीयन करा सकते हैं.

15 से 26 सितंबर 2026 तक होगा पंजीयन

जारी सूचना के अनुसार पंजीयन 15 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक किए जाएंगे. जिला खेल कार्यालय ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित अवधि के भीतर पंजीयन कराने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: चतरा में करीवाशन ने सिंधु जोरी को 1-0 से हराकर जीता मारंगी-सिन्दूरबे फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola