किसान पाठशाला को मॉडल बनाने की तैयारी, ड्रैगन फ्रूट से सीड प्रोसेसिंग पर होगा फोकस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी में किसान पाठशाला को आधुनिक सुविधाओं के साथ मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा. डीडीसी ने कृषि और पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

खूंटी. उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद खूंटी प्रवीण कुमार प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को किसान पाठशाला कर्रा के विकास को लेकर बैठक हुई. बैठक में किसान पाठशाला को उन्नत, सुंदर और व्यवस्थित रूप से मॉडल के रूप में विकसित करने पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

डीडीसी ने मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, लाह उत्पादन, सीड प्रोसेसिंग यूनिट और ड्रैगन फ्रूट समेत विभिन्न कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के संबंध में पदाधिकारियों से सुझाव लिया.

परिसर को आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने का निर्णय लिया गया. डीडीसी ने संबंधित विभागों को एजेंसी के साथ समन्वय कर किसान पाठशाला को बेहतर रूप से विकसित करने का निर्देश दिया. मौके पर परियोजना पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola