भाजपा की बैठक में अर्जुन मुंडा का बड़ा संदेश, SIR में नाम नहीं छूटने देने पर जोर
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सहित अन्य | Prabhat Khabar Network
खूंटी में भाजपा की सांगठनिक बैठक में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने सेवा पखवाड़ा और एसआईआर कार्य में कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का निर्देश दिया.
खूंटी. भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी की सांगठनिक बैठक शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में हुई. मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी सुनीता सिंह उपस्थित रहीं. अर्जुन मुंडा ने कहा कि देशभर में भाजपा का सेवा पखवाड़ा चल रहा है. कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें.
उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में लोगों के नाम नहीं छूटें, इसके लिए सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि खूंटी तीरंदाजी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और यह जनजातीय समुदाय की परंपरा से जुड़ा खेल है. साथ ही मजदूर वर्ग को वीबी-जी-राम-जी योजना की जानकारी देने की बात कही.
जिला प्रभारी सुनीता सिंह ने कहा कि भाजपा समाजहित में कार्य करने वाला संगठन है. उन्होंने 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बढ़ई सहित अन्य कुशल कारीगरों को विश्वकर्मा योजना की जानकारी देने की अपील की. जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि एसआईआर कार्य में भाजपा कार्यकर्ता बीएलए के रूप में जनता की मदद करेंगे. मंच संचालन जिला महामंत्री निखिल कंडुलना ने किया.
मौके पर संतोष साहू, रानी टूटी, जगन्नाथ मुंडा, कैलाश महतो, सीमा सिंह, उर्मिला देवी, कंचन सिंह, जुही प्रियंका तोपनो, सरस्वती सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए