तालाब में मछली पकड़ना पड़ा भारी, जाल निकालने उतरा व्यक्ति गहरे पानी में डूबा
शव निकालती एनडीआरएफ की टीम और उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network
खूंटी के मारंगहादा में तालाब में डूबे याकूब मुंडा का शव एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा.
खूंटी. मारंगहादा थाना क्षेत्र के गुटवा बरबंदा स्थित तालाब में गुरुवार को डूबे व्यक्ति का शव शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया. मृतक की पहचान याकूब मुंडा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार याकूब मुंडा गुरुवार को तालाब में मछली पकड़ने गया था. इसी दौरान उसका जाल पानी में फंस गया.
जाल निकालने के लिए वह तालाब में उतरा और गहरे पानी में डूब गया. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी. काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका. शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. बीडीओ ज्योति कुमारी की मौजूदगी में टीम ने शव की तलाश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया.
पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए