अफीम की खेती की तो होगी कड़ी कार्रवाई, अड़की पुलिस ने 9 गांवों में चलाया अभियान

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस और ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया. ग्रामीणों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

विज्ञापन

खूंटी. अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अड़की पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के संवेदनशील और दूर-दराज के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया. थाना प्रभारी परवीन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मदहातू, तिरला, गोबीबुरु, चैपी, राग्नोय, रायतोडांग, चाराडीह, मारंगडीह और कोवा गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को अफीम की खेती से पूरी तरह दूर रहने की सख्त चेतावनी दी. उन्होंने बताया कि अफीम की खेती गंभीर अपराध है और इसमें संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने ग्रामीणों को अवैध खेती के सामाजिक और कानूनी दुष्परिणामों की भी जानकारी दी. अधिकारियों ने ग्रामीणों से अफीम की जगह हरी सब्जियां, दलहन और अन्य वैध फसलों की खेती करने की अपील की. साथ ही अवैध अफीम की खेती की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola