टीबी पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
टीबी पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बिरसा कॉलेज खूंटी में सोमवार को टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. बिरसा कॉलेज खूंटी में सोमवार को टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर माई भारत में वॉलेंटियर में प्रोफेसर जया कच्छप की अध्यक्षता में एनएसएस बैच के 52 वालंटियर ने पंजीयन कराया. जिसमें सभी वॉलिंटियर्स ने टीबी मरीजों को साइकोलॉजिकल सपोर्ट देने की प्रतिज्ञा ली. जागरूकता अभियान में टीबी स्क्रीनिंग, जांच, लक्षण, उपचार, निक्षय पोषण योजना, निक्षय-मित्र पर विस्तार से जानकारी दी गयी. वहीं बताया गया कि टीबी की सभी योजनाएं सभी सरकारी संस्थानों में बिल्कुल मुक्त उपलब्ध है. मौके पर प्राचार्य प्रो सीके भगत, डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, दीपक ठक्कर, मोहन मुंडा, रविंद्र राम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola