एनएसएस ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली

Updated:
विज्ञापन
एनएसएस ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली

पर्यावरण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तोरपा. संत जोसेफ महाविद्यालय, तोरपा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा रांची विश्वविद्यालय निर्देशित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पर्यावरण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया. इस रैली की शुरुआत महाविद्यालय प्रांगण से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर फादर गाब्रिएल सुरीन तथा एनएसएस इकाई कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सुमित उरांव एवं असिस्टेंट प्रोफेसर रजनी हेमरोम के द्वारा की गयी. इस रैली की शुरुआत महाविद्यालय प्रांगण से की गयी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक से वापसी करते हुए पुनः महाविद्यालय प्रांगण में वापस लौट कर कर समाप्त हो गयी. इस दौरान प्रकृति को बचाओ भविष्य को बचाओ, प्रदूषण बंद करो, जीना शुरू करो और प्लास्टिक को ना कहे, पृथ्वी को हां कहें …जैसे नारे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. इस जन जागरूकता अभियान में विद्यार्थियों के साथ-साथ महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बढ़-कर कर हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola