खूंटी में लंबे समय से फरार आरोपी के घर चिपका इश्तिहार, कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश
foto | Prabhat Khabar Network
खूंटी पुलिस ने केसरी थाना में दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी पंचम कच्छप के घर इश्तिहार चिपकाया है. न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है. आरोपी को तय समय में कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है.
खूंटी. केरसई थाना में दर्ज कांड संख्या 04/26, दिनांक 13 फरवरी 2026 के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पंचम कच्छप के घर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया. पंचम कच्छप खूंटी थाना क्षेत्र के गुटजोरा घाघरा का निवासी बताया गया है.
पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ केरसई थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है. लंबे समय से फरार रहने के बाद न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ इश्तिहार जारी किया गया था.
न्यायालय के आदेश के बाद खूंटी पुलिस के सहयोग से पुलिस टीम ने पंचम कच्छप के घर पहुंचकर इश्तिहार चिपकाया. पुलिस की ओर से उसे निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की जानकारी दी गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए