खूंटी में अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ की 31वीं वर्षगांठ, राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यसमिति घोषित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ ने रॉयल सिंह पैलेस में अपनी 31वीं वर्षगांठ मनाई. इस अवसर पर राष्ट्रीय और झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई. महासंघ ने अपनी गतिविधियों के विस्तार पर भी चर्चा की.

विज्ञापन

खूंटी. रॉयल सिंह पैलेस के सभागार में शुक्रवार को अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ की 31वीं वर्षगांठ मनायी गयी. समारोह में केक काटकर वर्षगांठ मनायी गयी. इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.

विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन कुमार घोष ने कहा कि संगठन की स्थापना 17 सितंबर 1995 को हुई थी. उन्होंने बताया कि झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत अन्य राज्यों में भी महासंघ की इकाइयां गठित की गयी हैं.

राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान महासंघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति और झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गयी. इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महासंघ के कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola