खूंटी में डीएवी स्कूल के शिक्षकों-अभिभावकों ने किया रक्तदान, शिविर में जुटा 14 यूनिट रक्त

Updated:
विज्ञापन

रक्तदान करते शिक्षक और उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी में सदर अस्पताल द्वारा डीएवी स्कूल परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिक्षकों, गैर-शिक्षकेतर कर्मचारियों और अभिभावकों ने रक्तदान करके सामाजिक सेवा में अपना योगदान दिया.

विज्ञापन

खूंटी. सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय डीएवी स्कूल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन ललित रंजन पाठक, उपाधीक्षक डॉ. आनंद किशोर उरांव, डॉ. सुषमा कुमारी और विद्यालय के प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन

इस अवसर पर सिविल सर्जन ललित रंजन पाठक ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान सामाजिक और मानवीय सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है. किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए रक्तदान जीवन बचाने में मददगार हो सकता है.

शिक्षकों और अभिभावकों ने किया रक्तदान

शिविर में कुल 14 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. विद्यालय के शिक्षक विकास रंजन, पवन कुमार सिंह, उमाकांत नंदा, एसआरआर मिश्रा, अंशु सिंह, राकेश कुमार, सुमिता कुमारी और देविता सिंह समेत गैर-शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा अभिभावकों ने रक्तदान किया. मौके पर निशांत झा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola