2015 के हथियार मामले में 11 साल बाद आया फैसला, खूंटी में आरोपी को 8 वर्ष की कठोर सजा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी के सोसोकुटी गांव में 2015 में हथियार के साथ पकड़े गए दिवाकर पातर मुंडा को अदालत ने आर्म्स एक्ट मामले में 8 साल की कठोर कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. यह फैसला 11 साल बाद आया है.

विज्ञापन

खूंटी. अड़की थाना क्षेत्र के सोसोकुटी गांव में हथियार के साथ पकड़े गये आरोपी दिवाकर पातर मुंडा उर्फ देवी को अदालत ने आर्म्स एक्ट के मामले में सजा सुनायी है. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3 प्राची मिश्र की अदालत ने शुक्रवार को तमाड़ के गांगो गांव निवासी दिवाकर पातर मुंडा को विभिन्न धाराओं में कठोर कारावास की सजा सुनायी.

विज्ञापन

अदालत ने आर्म्स एक्ट की धारा 20(1-ए)/35 के तहत आठ वर्ष की कठोर सजा और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी. जुर्माना नहीं देने पर छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा. वहीं धारा 25(1-बी)ए/35 और धारा 26/35 के तहत तीन-तीन वर्ष की कठोर सजा और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी गयी. जुर्माना नहीं देने पर तीन-तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा. अदालत ने सभी सजाएं साथ-साथ चलाने का आदेश दिया है.

2015 में हथियार के साथ हुई थी गिरफ्तारी

आरोपी के खिलाफ अदालत में 14 सितंबर को दोष सिद्ध हुआ था. इसके बाद शुक्रवार को सजा सुनायी गयी. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 12 गवाह प्रस्तुत किये गये. अदालत में जब्त हथियार भी प्रस्तुत किये गये.

मामला 14 जून 2015 का है. पुलिस के अनुसार अड़की थाना क्षेत्र के सोसोकुटी गांव में हथियार के साथ दिवाकर पातर और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था. उनके पास से एक इंसास राइफल, एक देसी कट्टा और एक देसी पिस्टल बरामद की गयी थी.

इस मामले में आरोपी दीनबंधु पातर को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola