लोयोला स्कूल में निरल मुंडरी बना टॉपर

Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :23 Apr 2026 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
लोयोला स्कूल में निरल मुंडरी बना टॉपर

10वीं की परीक्षा में लोयोला हाई स्कूल ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

खूंटी. 10वीं की परीक्षा में लोयोला हाई स्कूल ने अच्छा प्रदर्शन किया है. स्कूल से कुल 135 विद्यार्थियों ने परीक्षा लिखा था. जिसमें से कुल 103 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से और 24 द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण हुये. स्कूल में सबसे अधिक अंक हासिल कर निरल मुंडरी स्कूल टॉपर बना. उसे कुल 469 (93.80 प्रतिशत) अंक हासिल हुआ. दूसरे स्थान पर मंगरा पूर्ति को 434 (86.80 प्रतिशत), तीसरे स्थान पर अनुरंजन बोदरा को 425 (85 प्रतिशत), चौथे स्थान पर नितेश उरांव को 419 (83.80 प्रतिशत), पांचवे स्थान पर ओलिव तिड़ू को 411 (82.20 प्रतिशत), छटे स्थान पर शिवनाथ पहान, निशांत प्रमाणिक और विकास कुमार को 400 (80 प्रतिशत), सातवें स्थान पर मुनुरेन सोय को 399 (79.80 प्रतिशत), आठवें स्थान पर सुकल हेम्ब्रोम को 397 (79.40 प्रतिशत) और दसवें स्थान पर अभय रूंडा को 395 (79 प्रतिशत) अंक हासिल हुआ है. स्कूल के प्रधानाध्यापक स्वर्ण तिग्गा सहित सभी शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दिया है.

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola