जेइइ मेन में कस्तूरबा की नौ छात्राएं उत्तीर्ण

Updated:
विज्ञापन

जेइइ मेंस 2025 के दूसरे सेशन की परीक्षा में खूंटी के कालामाटी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की नौ छात्राओं ने सफलता हासिल की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी जेइइ मेंस 2025 के दूसरे सेशन की परीक्षा में खूंटी के कालामाटी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की नौ छात्राओं ने सफलता हासिल की है. जिन छात्राओं ने सफलता हासिल की है उनमें महिमा कुमारी (84.77 पर्सेंटाइल), दिव्या कुमारी (81.30 पर्सेंटाइल), सिमरन कुमारी (80.64 पर्सेंटाइल), ललिता पूर्ति (68.41 पर्सेंटाइल), सुबोधिनी कुमारी (65.65 पर्सेंटाइल), चांदू टूटी (64.79 पर्सेंटाइल), प्रमिला टूटी (57.46 पर्सेंटाइल), जांबी टूटी (62.64 पर्सेंटाइल) और सुषमा कुमारी (51.09 पर्सेंटाइल) शामिल हैं. इससे पहले पहले सेशन में कुल 18 छात्राओं ने सफलता हासिल की थी. सफल छात्रायें जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों की है. लगभग सभी छात्रायें गरीब या किसान परिवार से हैं. छात्राओं ने कहा कि अब उनका लक्ष्य जेईई एडवांस को उतीर्ण करना है. ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में संपूर्ण शिक्षा कवच अभियान के तहत छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी करायी जाती है. योजना के तहत छात्राओं को डिजिटल शिक्षा सहायता, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और मॉडल टेस्ट श्रृंखला के माध्यम से तैयारी करायी जा रही है. छात्राओं के सफलता पर जिला प्रशासन और स्कूल प्रबंधन ने हर्ष प्रकट किया है. वहीं, उन्हें शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola